बलिया- फर्जी गेहूं क्रय केंद्र पकड़े जाने से हड़कंप, हर तरफ अफरा-तफरी

सिकंदरपुर (बलिया) बुधवार को फर्जी क्रय केंद्र पकड़े जाने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली कुछ किसान मौके पर पहुंच गए और अपना अपना गेहूं होने का दावा करने लगे जिसके बाद प्रशासन ने उनको भी हिरासत में लेकर थाने भेज दिया ज्ञात हो कि एक तरफ किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के लिए परेशान व हैरान है क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा नंबर अभी नहीं है कह कर लौटा दिया जा रहा है वही इन बिचौलियों के माध्यम से गेहूं सीधे एफसीआई बलिया के गोदामों तक पहुंच जा रहा है।

सूत्रों की माने तो बिचौलियों द्वारा अपने चहेतों किसानों का रजिस्ट्रेशन पहले ही क्रय केंद्रों पर मिलजुल कर करा दिया जाता है और उनके नाम पर गेहूं खरीदारी दिखाकर सीधे एफसीआई के गोदामों तक पहुंचा दिया जाता है उसमें कुछ चहेते किसान कुछ केंद्र पर तैनात अधिकारी और बिचौलिए आपस में मिल जुलकर लाभ उठा लेते हैं और असली किसान अपना गेहूं बेचने के लिए इधर-उधर मारा फिरता है पिछले दिनों सुखपुरा में जिलाधिकारी के औचक छापामारी में भी यह मामला सामने आया था और जिलाधिकारी द्वारा सख्त हिदायत भी दिया गया था लेकिन अब तक केंद्रों पर तैनात अधिकारियों द्वारा अमल नहीं किया जाना सीधे-सीधे शासन की मंशा को चुनौती देना है।

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के लिए लाख दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है आज भी किसान बिचौलियों के हाथों बिकने के लिए मजबूर है बुधवार को इसका जीता जागता उदाहरण तब मिला जब थाना क्षेत्र के संडवापुर गांव के समीप राइस मिल पर फर्जी क्रय केंद्र खोलकर किसानों का गेहूं खरीदारी किया जा रहा था जैसे ही इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को मिली वह मौके पर पहुंच गए और जब वहां का हालात देखा तो वह भी हैरत में पड़ गए वहां एक ट्रक गेहूं मशीन से सिलाई कर ट्रक पर लदा हुआ था वही करीब 300 बोरी गेहूं भरकर रखा गया था और जमीन पर भी गेहूं रखे हुए थे पर्याप्त मात्रा में सरकारी बोरी भी उपलब्ध थी उपजिलाधिकारी ने मौके पर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को भी बुला लिया और मौके से ही राइस मिल मालिक रिंकू राय को हिरासत में थाने भेज दिया।

वही मंडी व विपणन केंद्र के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिसके बाद विपणन केंद्र के पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर गेहूं लदे ट्रक को थाने भेज दिया वही और भी रखे गेहूं को भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।

सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के संडवापुर गांव के समीप राइस मिल पर फर्जी क्रय केंद्र पकड़े जाने के बाबत उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने बताया कि राइस मिल मालिक रिंकू राय द्वारा किसानों का गेहूं कम भाव में खरीदा जाता था और उसे सरकारी बोरी में भरकर मशीन से सिलाई कर सरकारी दर पर बेचा जाता था पकड़े गए गेहूं को कब्जे में ले लिया गया है जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

13 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago