बलियाः फेक आईडी बना युवक को बताया पाकिस्तानी समर्थक, पुलिस ने शुरु की जांच !

बलिया डेस्क : फेसबुक पर फर्ज़ी आईडी बनाकर एक समुदाय को बदनाम करने की कोशिश का एक मामला जिले के बेल्थरा रोड से सामने आया है। यहां एक युवक तौहीद हसन की फेक आई बनाकर उसे पाकिस्तानी समर्थक दिखाने की कोशिश की गई।

बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र के रहने वाले तौहीद हसन ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। तौहीद की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

तौहीद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने सुबह 8 बजे जब अपनी फेसबुक आईडी खोली तो देखा कि किसी ने उसकी फर्म के नाम (MAYA CALACTION) से फेक आईडी बनाई है। इस आईडी से देश विरोधी पोस्ट किया गया है। साथ ही आईडी पर उसका पर्सनल फोन नंबर भी दिया गया है।

तौहीद ने कहा कि ऐसा उसे बदनाम करने और उसके प्रति लोगों के दिल में नफरत पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है। तौहीद ने बताया कि हालांकि फर्जी आईडी में उसकी फर्म के नाम की वर्तनी ग़लत दी गई है, लेकिन नंबर सही है। जिससे उसे फोन पर धमकियों के आने का भी ख़तरा है।

तौहीद ने पत्र में पुलिस से अनुरोध किया कि मामले का संज्ञान लेते हुए ऐसा करने वाले के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तौहीद की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है। उभांव के थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि समाज में नफ़रत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago