Categories: बलिया

श्रीमुरली मनोहर कॉलेज में पकड़ाया मुन्नाभाई, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बलियाः श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया है, जो कि अपने दोस्त की जगह खुद पेपर दे रहा था। विद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कॉलेज प्रशासन को भनग लगी कि एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। इसके बाद प्रवेश पत्र का मिलान होने लगा, जिसमें फेफना थाना क्षेत्र के वैना गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र अभय सिंह पकड़ा गया।

आरोपी युवक दुबहड़ निवासी व सतीश चंद्र कॉलेज के छात्र आनंद पांडेय पुत्र संतेष पांडेय के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। महाविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल ज्ञानू प्रिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago