बलिया- सिकंदरपुर का व्यक्ति फर्जी CBI अफसर बन करता था वसूली, पुलिस ने गिरफ्तार किया

सीबीआई व क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर विभागों के अधिकारियों को धमकी देकर वसूली करने वाला फर्जी अफसर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईडी समेत कई और दस्तावेज बरामद किये हैं। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। फर्जी अफसर आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एलआईसी कालोनी के पास किराये के मकान में रहता था। मऊ में एक जमीन के मामले में पैरवी कर पैसा वसूलने के लिए आया था। मूल निवासी बलिया जनपद के सिकंदरपुर का बताया जाता है।

सीबीआई और क्राइम बांच का प्रभारी बनकर लोगों को धमका कर वसूली करने की कई दिनों से शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इसी को लेकर भीटी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल, दरोगा अवधेश समेत पुलिस कर्मी फर्जी अफसर की तलाश में थे। सर्विलांस से बलिया मोड़ के समीप लोकेशन मिलने पर पुलिस ने फर्जी अफसर बनकर लोगों को हड़काने वाले को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान ओमप्रकाश तिवारी के रूप में हुई। इसने अपना नाम पता एचआईजी कालोनी एलआईसी के समीप शहर कोतवाली आजमगढ़ बताया। यहीं पर यह कमरे का किराया लेकर रह रहा था। जबकि मूल निवासी बलिया जनपद के सिकंदरपुर का है। तलाशी के दौरान ओमप्रकाश के पास से क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह विभागों में फोन करके अधिकारियों को हड़काकर वसूली करता था। विभिन्न अधिकारियों को फर्जी अधिकारी बनकर डराने धमकाने का काम करता था। पुलिस पकड़े गये इस फर्जी अधिकारी से पूछताछ कर रही है। आजमगढ़ समेत कई जिलों में काफी दिनों से यह कारनामे को अंजाम दे रहा था।

पिस्टल की खोल लगाकर चलता था 
सीबीआई और क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी ओमप्रकाश से पुलिस ने कई सुराग हाथ लगे हैं। यह रिवाल्वर की खोल कमर की बेल्ट में लगाकर चलता था। जिसे देखकर लोग क्राइम ब्रांच के अधिकारी समझकर डर जाते थे। इसी फर्जीवाड़े से वह धनवसूली का भी काम करता था। विभागों के अधिकारियों का भी नम्बर रखता था। जिस विभाग में फोन करता होता था, उसी का बड़ा अधिकारी बनकर फोन से धमकी देने का काम करता था। कई शिकायतों पर पुलिस मामले को लेकर गम्भीर हो गयी थी।

आजमगढ़ में रिपोर्टर बनकर करता था काम 
पकड़ा गया फर्जी अधिकारी अपने आप को प्रेस रिपोर्टर बनकर आजमगढ़ में काम करना पुलिस को बताया। उसने पुलिस के सामने यह कबूला कि वह यह कार्य लोगों की मदद के लिए करता था। उसकी बात नहीं मानने पर धमकी भी देता था। महीने में दस से 15 हजार रुपये तक कमा लेने की बात स्वीकारी। नगर क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने बताया कि आरोपित ओमप्रकाश तिवारी से कई और सुराग मिले हैं, जिस पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। यह काफी दिनों से फर्जी पुलिस का अधिकारी और विभागों का अधिकारी बनकर धन वसूलने का काम कर रहा था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

16 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago