घोसी से 6 बार विधायक रहे फागू चौहान बनें बिहार के नये राज्यपाल

फागू चौहान बिहार के नये राज्यपाल होंगे. वहीं, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है. कई राज्यों के राज्यपाल बदले जाने का पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक फागू चौहान बिहार के नये राज्यपाल होंगे. साथ ही कहा गया है कि पदभार ग्रहण करने के दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जायेगी.

कौन हैं फागू चौहान?

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन व घोसी विधानसभा से छह बार विधायक रहे फागू चौहान बिहार के नये राज्यपाल होंगे. फागू चौहान का जन्म आजमगढ़ के शेखपुरा में एक जनवरी, 1948 को हुआ था. उनके पिता का नाम खरपत्तु चौहान था. उनकी पत्नी का नाम मुहारी देवी है. उनके तीन लड़के और चार लड़कियां हैं. पिछड़ी जाति से आनेवाले फागू चौहान वर्ष 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोसी विधानसभा से विधायक बने. इसके बाद वह जनता दल के टिकट पर 1991 में विधायक चुने गये. वर्ष 1996 और 2002 में वह बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी में चले गये और बसपा के टिकट पर वर्ष 2007 में घोसी विधानसभा की सीट जीती. इसके बाद वह वर्ष 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की. उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति का बीजेपी में बड़ा चेहरा होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन भी बनाया गया. 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago