बलिया के 7 स्टेशनों पर अब जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने सहमति दे दी है। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब बलिया के बेल्थरारोड से मुंबई और पुणे का सफर आसान हो जाएगा।
बेल्थरारोड, सलेमपुर और भटनी रेलवे स्टेशन पर पुण, दुर्ग और एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी। लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस और पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अब बेल्थरारोड में रुकेगी। जबकि दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन और लोकमान्य तिलक छपरा गोदान एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब सलेमपुर हो गया है। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव बेल्थरारोड में सुनिश्चित है।
इधर ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन का भाटपार रानी रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस का भटनी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रेवती पर छपरा वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। इस निर्णय पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…