बलिया में लगातार सामूहिक नकल को लेकर बदनाम हो रहा शिक्षा विभाग शुक्रवार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा दिखाई दिया। बलिया में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय का पेपर आउट होने की बात सामने आई है।
खबर के मुताबिक शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर व हल फोटो कॉपी वायरल होने लगी। नकल के फिराक में लगे परीक्षार्थियों में कानाफूसी शुरू हो गई। नकल माफियाओं पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।
उधर, इस संबंध में डीआईओएस भास्कर मिश्र ने इसकी जानकारी तक होने से मना कर दिया गया। वहीं, जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। शाम के वक्त एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव ने भी इस संबंध में कोई जानकारी होने से मना कर दिया।
इस संबंध में जनपद के नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि यदि पेपर आदि लीक होने या आउट होने की सूचना हो तो सीधे उनके वाट्सएप नंबर पर जानकारी दें ताकि वह इससे शासन तक को अवगत करा सकें। उनका वाट्सएप नंबर 8004922505 है। यदि मामला सही हुआ तो वे सीधे शासन को इससे अवगत कराएंगे और उचित कार्रवाई हो सकेगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…