बलिया में नकल पर नहीं लग पा रही लगाम, 12वीं भौतिक विज्ञान का पेपर वायरल

बलिया में लगातार सामूहिक नकल को लेकर बदनाम हो रहा  शिक्षा विभाग शुक्रवार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा दिखाई दिया। बलिया  में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय का पेपर आउट होने की बात सामने आई है।

खबर के मुताबिक शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर व हल फोटो कॉपी वायरल होने लगी। नकल के फिराक में लगे परीक्षार्थियों में कानाफूसी शुरू हो गई। नकल माफियाओं पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

उधर, इस संबंध में डीआईओएस भास्कर मिश्र ने इसकी जानकारी तक होने से मना कर दिया गया। वहीं, जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। शाम के वक्त एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव ने भी इस संबंध में कोई जानकारी होने से मना कर दिया।

इस संबंध में जनपद के नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि यदि पेपर आदि लीक होने या आउट होने की सूचना हो तो सीधे उनके वाट्सएप नंबर पर जानकारी दें ताकि वह इससे शासन तक को अवगत करा सकें। उनका वाट्सएप नंबर 8004922505 है। यदि मामला सही हुआ तो वे सीधे शासन को इससे अवगत कराएंगे और उचित कार्रवाई हो सकेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago