मणिमंजरी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय, इंसाफ के लिए खुद हाई कोर्ट जाने की बात कही

गाजीपुर/ बलिया डेस्क : मनियर की ईओ रहीं मणिमंजरी राय अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्हें इन्साफ दिलाने की मांग अब देश भर में होने लगी है. सोशल मीडिया पर यह मामला उठने के बाद प्रशासन ने केस में मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता समेत कईयों के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर इस मामले की जाँच की जाएगी. वहीँ अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर उठ गया है और आम लोगों के साथ साथ विपक्ष भी एक्टिव मोड में नज़र आ रहा है.

एक तरफ जहाँ प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए अफसर बेटी के लिए इन्साफ की मांग की थी और कांग्रेस की तरफ से पीड़ित परिवार को पचास हज़ार रूपये के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गयी थी, वहीँ दूसरी तरफ अब समाजवादी पार्टी भी मणिमंजरी राय को न्याय देने की मांग कर रही है. आपको बता दें कि बीते कल समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय ने गवर्नर को ख़त लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. सपा की तरफ से निवेदन किया गया था कि एक इमानदार और काबिल बेटी को इंसान दिलाने के लिए सभी को म’ज़हब, जाति और राजनीति ने ऊपर उठकर सभी को आगे आना होंगा.

वहीँ आज पूर्व मंत्री नारद राय मणि मंजरी राय के पैतृक निवास पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर को शो’क सं’वेदना व्यक्त की. उन्होंने अफसर बेटी के पिता को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच सी बी आई करेगी. इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा है कि अगर ज़रुरत पड़ी तो खुद हाईकोर्ट जायेंगे और इसकी जांच CBI से कराएंगे. आपको बता दें कि चेयरमैन भीम गुप्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं. इस मामले में उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago