बलिया डेस्क : PCS अधिकारी मणिमंजरी के खुदकुशी केस में अब भाजपा नेता और मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता का नाम आ रहा है. इस मामले में भीम गुप्ता के साथ साथ कइयों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गयी है.
मणिमंजरी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि चेयरमैन भीम गुप्ता ने अफ़सर बेटी पर ग़लत काम करने का दबाव बनाया. इसके अलावा यह लोग बिना टेंडर निकाले ही अपने पसंदीदा ठेकेदार को काम देने का दबाव बना रहे थे.
आरोप यह भी है कि इन लोगों में मणिमंजरी का फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करके शासन से पैसा भी निकलवा लिया. बहरहाल, इस मामले में अब विपक्ष भी काफ़ी सक्रिय नज़र आ रहा है.
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री तरफ़ से राज्यपाल को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच CBI से कराने की माँग की है. पूर्व मंत्री ने लिखा है कि आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि एक काबिल और ईमानदार बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम सभी लोग जाति, धर्म, राजनीति से ऊपर आएं और न्याय दिलाएं.
गौरतलब है की पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली मणि मंजरी राय की बलिया में पहली तैनाती थी. वह जिला मुख्यालय पर आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती थी और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था. सोमवार को वह घर मे अकेली थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…