बांसडीह कोतवाली में भाजपा के जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी और उनके बेटे को बैठाए जाने का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने अपनी सरकार को घेरा है ती। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी अपनी ही सरकार में भाजपा के महामंत्री और उसके बेटे को पीटा गया और कोतवाली में बैठाया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि जिस सरकार के वरिष्ठ कार्यकर्ता को बिना कारण हवालात में बंद रहना पड़े तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था का क्या हाल है।
बता दें की रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी का पुत्र बाइक से कहीं जा रहा था, इस दौरान कोतवाली के पास ही चेकिंग के दौरान उसे रोका गया, कागजात की मांग की गई। इसी बात को लेकर कुछ बात बिगड़ गई। जानकारी होने पर जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से वहां कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता और उसके बेटे को हवालात में से तब छोड़ा गया। जब पार्टी के ही किसी बड़े नेता ने पुलिस के आला अफसरों को फोन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि जब अपने पार्टी के कार्यकर्ता ही संघर्ष कर रहे हैं तो आम जनता किस तरह से कराह रही होगी। इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कल सीएम योगी से मिलेंगे और बलिया के हालात पर विस्तार से चर्चा होगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…