बलिया- अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा के पूर्व विधायक, कहा- जेल में डाले जा रहे कार्यकर्ता

बांसडीह कोतवाली में भाजपा के जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी और उनके  बेटे को बैठाए जाने का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस मामले को लेकर  भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने अपनी सरकार को घेरा है ती। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी अपनी  ही सरकार में भाजपा के महामंत्री और उसके बेटे को पीटा गया और कोतवाली में बैठाया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि जिस सरकार के वरिष्ठ कार्यकर्ता को बिना कारण हवालात में बंद रहना पड़े तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

बता दें की  रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी का पुत्र बाइक से कहीं जा रहा था, इस दौरान कोतवाली के पास ही चेकिंग के दौरान उसे रोका गया, कागजात की मांग की गई। इसी बात को लेकर कुछ बात बिगड़ गई। जानकारी होने पर जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से वहां कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई।  वरिष्ठ भाजपा नेता और उसके बेटे को हवालात में से तब छोड़ा गया। जब पार्टी के ही किसी बड़े नेता ने पुलिस के आला अफसरों को फोन किया।  पूर्व विधायक ने कहा कि जब अपने पार्टी के कार्यकर्ता ही संघर्ष कर रहे हैं तो आम जनता किस तरह से कराह रही होगी। इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कल सीएम योगी से मिलेंगे और बलिया के हालात पर विस्तार से चर्चा होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago