Categories: बलिया

2 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ नगरा में स्पोटर्स स्टेडियम का निर्माण, जिम्मेदार बने लापरवाह

बलिया: केंद्र सरकार खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव में मिनी स्पोर्ट स्टेडियम बना रही है, लेकिन स्थानीय जिम्मेदारों की अनदेखी से कई जगह ये योजना दम तोड़ रही है।

नगरा ब्लॉक क्षेत्र के खरुआंव ग्राम पंचायत में स्पोटर्स स्टेडियम का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत के कार्यकाल में स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। इस समय खेल मैदान के चारों तरफ छोटे-छोटे पिलर खड़े कर दिए गए। इसके बाद काम नहीं हुआ। लाखों की धनराशि खर्च होने के बावजदू आज भी स्टेडियम बनकर तैयार नहीं हो पाया।

अब स्टेडियम की जमीन पर लोग अवैध कब्जा करने की फिराक में घूम रहे हैं। हैरानी की बात है कि फरवरी 2023 में गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने भी उक्त स्टेडियम का शिलान्यास के लिए पत्थर रखा था। आज भी वह पत्थर लाकर हाल की शोभा बढ़ा रहा है।

ग्राम प्रधान कमलेश प्रसाद का कहना है कि स्टेडियम के निर्माण के लिए मैंने भी खंड विकास अधिकारी से मौखिक निवेदन किया था, लेकिन इस पर नहीं दिया गया। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा का कहना है कि इस समय खेत खाली ही चुके हैं। खेल मैदान में मिट्टी भराई का कार्य शुरु किया गया है। जल्द ही इसे पूर्ण कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago