सीएम के दौरे के बाद भी हालात जस के तस, लोगों का पलायन जारी, नई तस्वीर आई सामने

इस वक़्त जहाँ एक तरफ बलिया का दूबेछपरा इलाके में बाढ़ आई हुई है. अभी बीते कल ही सीएम योगी ने इलाके का दौरा किया था. लेकिन फिलहाल लोगों को राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है. नई खबर यह है कि इलाके के लोगों का पलायन जारी है. एक एक करके लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन कर रहे हैं. उनके पास कोई और रास्ता भी नहीं है. जिन लोगों को जनता ने चुना था, उनकी तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल रही है.

एक तरफ जहाँ बाढ़ टूटने को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के ऊपर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं, वहीँ बात अगर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की करें तो वह अभी लापता ही चल रहे हैं. योगी के दौरे के दौरान भी वह नहीं दिखे. ऐसे में जनता पूछ रही है कि जब नेता ही ऐसे हो तो हम करें तो करें क्या?
आपको बता दें कि इलाके के लोगों के अपने विधायक और ससंद को लेकर बेहद नाराज़गी है. देखा जाए तो इसकी माकूल वजह भी है.

बाँध का टूट जाना कोई छोटी बात नहीं है. वहीँ इलाके के लोगों का कहना है कि जब हम परेशानी में हैं तो बात बात पर कभी राहुल गाँधी, कभी सोनिया गाँधी तो कभी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर बयानबाजी करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह की इस वक़्त बोलती क्यों बंद है. जब लोगों का आशियाना उनकी आँखों के सामने तहस नहस हो रहा है तो इस पर भी उन्हें बोलना चाहिए. हालाँकि उन्होंने बाँध के टूटने की ज़िम्मेदारी ली है लेकिन क्या महज़ ज़िमेम्दारी लेने से जनता के प्रति उनकी जो ज़िम्मेदारी है, उसे भुला दिया जाएगा?


फिलहाल लोगों को तत्काल राहत और मदद की ज़रुरत है. सीएम योगी के दौरे के बाद उम्मीद है कि प्रशासन बचाव कार्य में तेज़ी लाएगा लेकिन लोगों ने अभी अभी अपने विधायक और सासंद से उम्मीद लगाई हुई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago