बलिया। बलिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। देश के सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों की सूची में अब बलिया का रेलवे स्टेशन का नाम भी जुड़ गया है। अब यहां भी यात्रियों की सुविधा के लिहाज से Escalator चालू हो गया है। इसका लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया है। सांसद सिंह ने इस मौके पर कहा कि ये तो अभी शुरूआत है, जल्द ही बलिया स्टेशन पर वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो देश के अन्य बड़े स्टेशनों को उपलब्ध हैं।
बता दें कि रेलवे स्टेशन पर 85 लाख की लागत से एस्केलेटर बनाया गया था। ट्रायल के तौर पर इसे कुछ ही घंटे चालू रखा जाता था। लेकिन अब उद्घाटन होने के बाद 24 घंटे ये सुविधा रहेगी। यह एस्केलेटर आधुनिक तकनीक से बना है। एस्केलेटर की सामान्य स्पीड 0.5 प्रति मीटर सेकंड है। अगर कोई यात्री नहीं होगा तो 0.2 प्रति मीटर सेकेंड की गति होगी। जो एक राउंड के बाद आटोमेटिक रुक जाएगी। किसी यात्री के असंतुलित होकर गिरने पर यह ठहर जाएगी।
इस दौरान परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पाण्डे मंडलीय अधिकारियों के साथ समारोह में उपस्थित रहे।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…