Categories: बलिया

बलिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, प्रशासन ने संयुक्त रूप से मिलकर हटाया अतिक्रमण

बलिया में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन संयुक्त रूप से माल गोदाम तिराहे पर पहुंचा और एसी कॉलेज चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, नायब तहसीलदार भोलाशंकर राय और कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने रेलवे क्रॉसिंग के पास इंदिरा मार्केट के सामने मौजूद अवैध अतिक्रमण का स्थल निरीक्षण किया गया। उनके साथ सफाई और खाद्य निरीक्षक नदीम अहमद, जेई शशि प्रकाश, नगर पालिका की टैक्स और सफाई टीम ने भी अपनी भूमिका निभाई।

अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने सड़क के दोनों तरफ फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ नगर की व्यवस्था को लेकर बी योजना बनाई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाकर छोटा पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क के सुंदरीकरण से इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी और यातायात की समस्या भी खत्म होगी।

अधिकारियों ने बताया कि सुंदरीकरण का कार्य कल से ही प्रारंभ किया जाएगा। यह कदम शहर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago