Categories: बलिया

बलिया में एक्शन में बिजली विभाग, 13.50 लाख की वसूली, 610 उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन

बलिया। जिले में बिजली विभाग का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है।जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग अभियान चलाकर बकायादारों से लेकर बिजली की चोरी करने वालों पर सख्त एक्शन ले रहा है। शुक्रवार को बिजली विभाग ने साढ़े 13 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। इतना ही नहीं बिजली विभाग ने 610 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं को नोटिस देने के साथ ही कुछ के खिलाफ तो मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। बिजली विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिसको लेकर उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जा रही है। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसलबिजली विभाग लाइन हानियां कम करने और बिल वसूली को लेकर जमकर अभियान चला रहा है। शुक्रवार की देर शाम जिले में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान 13.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली के साथ ही 610 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये। एसडीओ रसड़ा, बिल्थरारोड, नगर, चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया व हल्दी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए 97 मुकदमा कायम कराया गया। वहीं 258 को रेड नोटिस दी गई। एसडीओ नगर क्षेत्र में सबसे अधिक 156 कनेक्शन काटे गये। आठ उपभोक्ताओं पर मुकदमा कायम हुआ। साथ ही 5.60 लाख रुपये की वसूली की गई। सिकंदरपुर व बांसडीह क्षेत्र में राजस्व वसूली शून्य रहा।

बता दें बिजली चोरी और बकायदारों से परेशान विभाग ने अब इसे गंभीरता से लिया है। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। सिकंदरपुर और बांसडीह एसडीओ को वसूली नहीं करने पर चेतावनी दी गई है। वहीं विभाग की कार्रवाई से अब उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि देखना होगा कि विभाग की इस कार्रवाई का आगे कितना फायदा मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago