अब जमा करनी होगी बिजली की एडवांस बिल, वरना काट दिया जाएगा कनेक्शन

यूपी में बढ़ी बिजली की दरों को लेकर अभी कुछ ही दिन गुज़रे थे कि इस बीच अब खबर आ रही है कि गोरखपुर में उपभोक्ताओं से 45 दिन की बिजली की बिल अडवांस जमा कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि घाटे में चल रहे पावर कारपोरेशन को इससे उभारा जाए. बता दें कि साल भर में आये बिल के आधार पर 45 दिन की बिजली बिल की राशि तय की जाएगी और उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2019-20 में भुगतान करने के लिए डिमांड नोटिस भेजने का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया है.


हालाँकि यह नियम सिर्फ पांच किलोवाट या फिर उससे अधिक लोड का इस्तमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा. बताया जा रहा है कि पहले चरण के भुगतान के लिए फिलहाल महानगर के करीब बीस हज़ार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीँ अगर नोटिस मिलने के बाद उपभोक्ता एडवांस बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है तो ऐसे में उसका कनेक्शन काट दिया जायेगा.


नोटिस मिलने के तीस दिनों के भीतर बिल का भुगतान करना होगा. वहीँ जिन लोगों को नोटिस मिल चुकी है, वह फिलहाल परेशान हैं और वह फिलहाल दोबारा सिक्योरिटी जमा करने को लेकर कशमकश में हैं. वहीँ विभाग का कहना है कि पहले जो सिक्योरिटी के तौर पर राशि जमा कराई गयी थी, उसको इस राशि से घटा दिया जायेगा और जो राशि शेष बचेगी, उउसका भुगतान उपभोक्ता को करना होगा.


हालाँकि कनेक्शन कटवाने पर यह राशि उपभोक्ता को वापस कर दी जाएगी. शहर के अधीक्षण अभियंता45 दिन के बराबर धनराशि अतिरिक्त सिक्योरिटी के रूप में जमा कराई जा रही है। यह सभी ई. यूसी वर्मा ने कहा है कि अभी फिलहाल यह नियत पांच किलोवाट से ऊपर वाले उपभोक्ताओं पर यह नियम लागु होगा और उन्हें ही नोटिस भेजी जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago