बलिया- विद्युत उपकेंद्रों पर मेगा कैंम आज, नि:शुल्क ले सकते हैं कनेक्शन

बलिया। विद्युत विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत सात जुलाई को विद्युत संयोजन करने के लिए विभिन्न उपकेंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि विद्युत बिल में 50 रुपये प्रति माह की दर से 10 किश्तों में 500 रुपये की वसूली की जाएगी। कहा कि संबंधित ग्रामवासी दो पासपोर्ट साइज का फोटो व आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ मेगा कैंप में पहुंचकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

बताया कि संवरा गांव के लिए उपकेंद्र रसड़ा, मुस्तफाबाद के लिए उपकेंद्र सरायभारती, नगपुरा के लिए उपकेंद्र टीकादेवरी, बुढ़नापुर गांव के लिए रजईपुर उपकेंद्र, अब्बासपुर गांव के लिए पशुहारी उपकेंद्र, अखोप गांव के लिए बेल्थरारोड उपकेंद्र, बघेजी, छोड़हर, हरपुर व शंकरपुर गांव के लिए बलिया उपकेंद्र पर और गोविंदपुर के लिए शंकरपुर उपकेंद्र पर मेगा कैंप आयोजित होगा। इसके अलावा बैरिया के लिए सोहांव उपकेंद्र, लिलकर के लिए सिकंदरपुर उपकेंद्र, शंकरपुर डेहरी के लिए सलेमपुर उपकेंद्र, बभनौली के लिए गौरामदनपुरा उपकेंद्र, चिंतामनपुर गांव के लिए जाम उपकेंद्र, नारायणपुर के लिए माल्दह उपकेंद्र, मलप के लिए नगरा उपकेंद्र, केवटलिया कला के लिए बांसडीह उपकेंद्र, भिखरिया के लिए मनियर उपकेंद्र, भोजपुरवा के लिए सैदपुरा उपकेंद्र, संसार टोला के लिए जेपी नगर उपकेंद्र, सेमरियाढाला के लिए बैरिया उपकेंद्र, उदयपुरा के लिए दुबहड़ उपकेंद्र और खरीका गांव के लिए रेवती उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago