Categories: बलिया

बेल्थरारोड नगर पंचायत में चुनाव चिन्ह आवंटित, जानिए किस प्रत्याशी को मिला कौनसा निशान?

बलिया। बेल्थरारोड आदर्श नगरपंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को SDM सीमा पांडेय ने शुक्रवार को चुनाव चिंह आवंटित किए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस, आप और सुभासपा के साथ ही निर्दल समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

बता दें SDM सीमा पांडेय ने सपा से अकांक्षा सिंह को साइकिल, भाजपा के रेनू गुप्ता को कमल, कांग्रेस से शबनम परवीन को हाथ, आप पार्टी से सीता देवी को झाड़ू, सुभासपा के सन्तरा को पार्टी का चुनाव चिन्ह दिया है।

अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी पुष्पा यादव को शटल, बिंदू गुप्ता को अलाव और आदमी, भावना को रेल का इंजन, भावना नारायण को लड़का-लड़की और लक्खी को पानी का नल चुनाव चिंह आवंटित कर दिया गया है। जिसके बाद प्रत्याशी अब चुनाव चिंह के साथ मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर गए है।

साथ ही नगर के 13 वार्ड के सभासद पद के लिए 57 सभासद प्रत्याशियों को भी चुनाव चिह आवंटित हुआ। अधिकांश सभासद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिंह कार और उगता सूरज पाने के लिए दावेदारी हुई। इसलिए अधिकारियों ने लाटरी निकाली।

बता दें बेल्थरारोड में 11 मई को मतदान होना है। नगर के 26 बूथों पर कुल 18501 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और पहली महिला चेयरमैन का चयन करेंगे। मतदान के समय का काउंटडाउन शुरु हो गया है और नगर में राजनीतिक सरगर्मी पूरे सबाब पर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago