चुनावी कार्यवाही: बलिया में 143 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

बलिया : जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर पुलिस की ओर से लगातार निरोधात्मक करवाई जा रही है। बुधवार को हुई चुनावी कार्यवाही में 143 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक 60 हजार लोगों को शांति व्यवस्था भंग न करने के लिए पाबन्द किया है।

एसडीएम कोर्ट द्वारा ऐसे 5200 लोगों को कोर्ट में गैरहाजिर रहने पर वारन्ट जारी किया गया है, जिनकी शीघ्र गिरफ़्तारी का अभियान चलाया गया है। चुनाव तैयारी में 07 हिस्ट्रीशीट खोली गयी व अन्य कई अपराधीयो की हिस्ट्रीशीट विभिन्न स्तर पर कार्यवाही कर खोली जा रही है।

छह मुकदमों में 26 व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी। गुण्डा एक्ट के तहत 188 चालानी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गयी, जिनमें से 28 को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर होने का आदेश दिया। कुल 87 अवैध शस्त्र (जिसमें 01 कार्बाइन व 06 पिस्टल) बरामद किया गया है। इसी दौरान कुल 19,496 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी व कुल 35 शराब भठ्ठियों को नष्ट किया गया है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 305 लोगों को पिछले दो महीने में जेल भेजा गया है।

जनपद के ज्यादातर लाइसेन्सी शस्त्रधारकों से शस्त्र जमा करवाए गये हैं। एक शस्त्र के दुकान मालिक को अवैध कारोबार में लिप्त रहने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। साथ ही इनके दुकान का लाइसेन्स निरस्त करवाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

पीएसी व सीआरपीएफ का हुआ आगमन

पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए 4 कंपनी पीएसी व एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों का आगमन जिले में हो चुका है, जो फ़्लैग मार्च विभिन्न ग्राम पंचायत में करेंगे और 12 हजार पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

37 minutes ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago