विधान परिषद चुनाव को लेकर कवायद तेज, बलिया में कितने हैं मतदाता और क्या है तैयारी?

बलिया जिले में विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गई है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चनाव से पहले विधान परिषद का चुनाव होने वाला है। जल्द ही विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बलिया में विधान परिषद के चुनाव में कुल एक हजार से अधिक वोट हैं। जिनमें ग्राम प्रधान से लेकर लोकसभा और राज्यसभा के सांसद तक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद यानी एमएलसी का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को पूरा होगा। 2016 में 7 मार्च के दिन ही विधान परिषद के विजेताओं ने शपथ लिया था। चुनाव आयोग इस बार विधान परिषद के चुनाव आगामी जनवरी में कराने का मन बना रहा है। चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ चुकी है। प्रदेश में एमएलसी चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। विधानि सभा के चुनाव से पहले विधान परिषद का चुनाव सभी पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बता दें कि विधान परिषद के चुनाव में आम जनता को वोट डालने का अधिकार प्राप्त नहीं होता है। बल्कि जनता द्वारा चुने गए जिले के जन प्रतिनिधि इस चुनाव में वोट देते हैं। बलिया में विधान परिषद की एक सीट है जिसके लिए चुनाव होना है। बलिया जिले में विधान परिषद के चुनाव में दो राज्यसभा सांसद और दो लोकसभा सांसद वोट देंगे। कुल सात विधायक भी मतदाता हैं। 58 जिला पंचायत सदस्य हैं। तो वहीं इस चुनाव में 940 ग्राम प्रधान भी वोट डालेंगे। इसके अलावा बीडीसी सदस्य और सभासद भी मतदान करेंगे।

विधान परिषद चुनाव में मतदान वरियता के आधार पर की जाती है। सभी मतदाता सभी उम्मीदवारों को वरियता क्रम में अपना मत देते हैं। वरियता के आधार पर ही चुनाव के नतीजे भी तय होते हैं। जिस प्रत्याशी को प्रथम वरियता का सबसे अधिक वोट प्राप्त होता है उसे विजेता घोषित किया जाता है।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago