बलिया। उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक हलचलें तेज हैं। इसी बीच प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सोमवार को कहा कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा मुस्लिम समाज के लोगों को भी टिकट देगी।
प्रदेश के एकमात्र मुस्लिम मंत्री अंसारी ने कहा कि भाजपा आगामी संभावित नवंबर-दिसंबर में संभावित निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों को टिकट देगी। भाजपा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काम कर रही है और इस वर्ग के जो युवा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी का टिकट चाहेंगे उन्हें योग्यता के आधार पर टिकट दिया जाएगा।
इसके अलावा राज्यमंत्री ने निजी मदरसों के कराए जा रहे सर्वेक्षण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस सर्वे का मकसद मदरसों को सुविधाएं देकर उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जरुरत वाले मदरसों में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगे। ताकि वहां पढ़ने वाले युवाओं को नौकरी व रोजगार के अफसर मिले।
गौरतलब है कि भाजपा मुस्लिमों को टिकट देने में परहेज करती है। पार्टी के पिछले आंकड़ों को देखें तो मुस्लिम वर्ग से बेहद कम ही संख्या में टिकट दिए गए हैं। इसी कारण कई लोग पीछे रह जाते हैं लेकिन अब प्रदेश के एकमात्र मुस्लिम नेता के दावे के बाद स्थितियों में सुधार आ सकता है।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…