निकाय चुनाव में मुस्लिम वर्ग के लोगों को भी टिकट देगी भाजपाः राज्यमंत्री दानिश आज़ाद

बलिया। उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक हलचलें तेज हैं। इसी बीच प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सोमवार को कहा कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा मुस्लिम समाज के लोगों को भी टिकट देगी।

प्रदेश के एकमात्र मुस्लिम मंत्री अंसारी ने कहा कि भाजपा आगामी संभावित नवंबर-दिसंबर में संभावित निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों को टिकट देगी। भाजपा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काम कर रही है और इस वर्ग के जो युवा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी का टिकट चाहेंगे उन्हें योग्यता के आधार पर टिकट दिया जाएगा।

इसके अलावा राज्यमंत्री ने निजी मदरसों के कराए जा रहे सर्वेक्षण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस सर्वे का मकसद मदरसों को सुविधाएं देकर उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जरुरत वाले मदरसों में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगे। ताकि वहां पढ़ने वाले युवाओं को नौकरी व रोजगार के अफसर मिले।

गौरतलब है कि भाजपा मुस्लिमों को टिकट देने में परहेज करती है। पार्टी के पिछले आंकड़ों को देखें तो मुस्लिम वर्ग से बेहद कम ही संख्या में टिकट दिए गए हैं। इसी कारण कई लोग पीछे रह जाते हैं लेकिन अब प्रदेश के एकमात्र मुस्लिम नेता के दावे के बाद स्थितियों में सुधार आ सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago