बलिया के वीके यादव बनें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जानें कैसा रहा अब तक का सफ़र

बलिया के निवासी दक्षिण मध्य रेलवे के जनरल महाप्रबंधक वी के यादव को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. जिसके बाद जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें की  दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन होंगे. वे  लोहानी का स्थान लेंगे जो लगभग डेढ़ वर्ष के चर्चित कार्यकाल के बाद रिटायर हो गए.कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक वी के यादव को रेलवे का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कौन हैं विनोद कुमार यादव

बता दें की रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बने वीके यादव बलिया के बैरिया तहसील के सुकरौली गांव के रहने वाले हैं . बचपन से ही काफी मेधावी छात्र रहे. वह अपने संघर्ष के बल पर इस शीर्ष पद पर पहुंचे है. उनके पिता शीतल प्रसाद यादव सीडीओ आफिस में बाबू के पद कार्यरत थे. दो भाइयों में सबसे बड़े है. इनके छोटे भाई गोविंद यादव का देहांत हो चुका है.

बैरिया तहसील के सुकरौली गांव के रहने वाले इनके बड़े पिता बनवारी यादव 1974 में द्वाबा (वर्तमान में बैरिया विस क्षेत्र) के विधायक रहे. इनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल से शुरू होकर गांव के नरही इंटर कालेज से हाई स्कूल की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद राजकीय इटर कालेज से उन्होंने 12 वीं की परीक्षा टॉप की. इलाहाबाद से इंजीनियरिंग के बाद अस्ट्रेलिया से से मास्टर ड्रिग्री प्राप्त की. वीके यादव 2012 में लखनऊ के डीआरएम भी रहे.

गृह जनपद में बलिया में वह प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तार के साथ ही मालगोदाम के निर्माण के समय निरीक्षण के लिए आए थे। वह हमेशा अपने गांव से जुड़े रहे। पिछली बार चाचा की मौत पर श्राद्धकर्म में गांव आए थे.शहर के कोतवाली के सामने हरपुर मोहल्ले में इनका एक आवास भी है.  इनका पुत्र अमेरिका में कार्यरत है जबकि बेटी विवाह के बाद अपनी ससुराल में है. वीके यादव परिवार के साथ गोरखपुर में रहते है. इनका विवाह कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री रहे बलराम सिंह यादव की बेटी अर्चना यादव के साथ हुआ है।

इंडियन रेलवे सर्विस आफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आइआरएसईई) के 1980 बैच के अधिकारी वीके यादव का चयन सभी महाप्रबंधकों में वरिष्ठतम होने के नाते किया गया है. हालांकि रेलवे बोर्ड में कई सदस्य इस पद के दावेदार थे. जिनमें मेंबर इंजीनियरिंग विश्वेश चौबे तथा मेंबर रोलिंग स्टॉक राजेश अग्रवाल के नाम प्रमुख हैं. लेकिन योग्यता, अनुभव के अलावा पर्याप्त कार्यकाल बाकी होने के कारण यादव ने बाजी मार ली.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago