Categories: Uncategorized

दुर्जनपुर कांड- आमरण अनशन पर मुख्य आरोपी का परिवार, पुलिस पर लगाया ये आरोप !

बलिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की भाभी आशा प्रताप सिंह का आमरण अनशन दुर्जनपुर स्थित उनके आवास परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी  जारी रहा।

अनशन स्थल पर दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं। आशा प्रताप सिंह ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे घर के सभी पुरुष सदस्य यहां तक कि नाबालिग बच्चे को भी जेल भेज दिया गया है।

हम लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उस पक्ष के लोग आते-जाते हम पर फब्तियां कस रहे है। हम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि हमारे ट्रैक्टर ड्राइवर जो खेत जोतने-बोने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा है तो उसे भी धमकी दी जा रही है। आशा प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को रेवती एसएचओ प्रवीण सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे थे।

उन्होनें कहा कि आप लोगों का मेडिकल ही नहीं मिला है तो मुकदमे की कार्रवाई आगे कैसे बढ़ेगी। मैं जानना चाहती हूं कि घर के घायल लोगों को पुलिस अ•िारक्षा में ही जिला अस्पताल व वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। मेडिकल लाना किसकी जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने पहले प्राण घातक हमले किये, उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कुछ भी  नही किया जा रहा है।

हमने निर्णय लिया है कि हमलावर पक्ष के लोगों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, हम आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। ज्ञात हो कि 15  अक्टूवर को राशन दुकान आवंटन बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट तथा गोली कांड में एक पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मौत हो गयी थी तथा दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago