Categories: बलिया

बलिया में बारिश से लोगों का हाल बेहाल, मानसून से पहले की तैयारियों की खुली पोल !

बलिया में शुरुआती बारिश ने ही प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। हालात ये हैं 15 जून तक नाले-नालियों की सफाई हो जानी चाहिए थी लेकिन कुछ काम अब भी जारी है नालों का मलबा सड़क पर रखा जा रहा है। और बारिश होते ही मलबा या तो वापस नाले में जा रहा है या फिर सड़क पर फैल रहा है। जिससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई है।

मंगलवार को कदम चौराहा-अमृतपाली मार्ग पर कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। जहां बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर कीचड़ – फिसलन के कारण आवागमन में काफी दिक्कत हुई। शहर के करीब एक दर्जन मुहल्लों में जल जमाव हुआ। सरकारी दफ्तर से लेकर NH और कॉलोनी की सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुई। रामपुर आईटीआई चौराहा से आनंदनगर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ पसर जाने से स्कूल जाने-आने वाले बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन और आयुर्वेद कॉलोनी के अलावा बनकटा, निरोहानगर कॉलोनी में कहीं घुटने भर तो कहीं लोगों के घर में पानी घुसने लगा। इसके अलावा एनसीसी तिराहा, मिड्डी चौराहा, हरपुर मुहल्ला, मालगोदाम चौराहा के पास जल जमाव हो गया है। लोगों का कहना है कि हर मानसून से पहले तैयारियों के नाम पर नाले-नालियों की सफाई के दावे होते हैं, फिर भी बारिश के दौरान मुसीबत झेलनी पड़ती है।

जलजमाव से बांसडीह में रास्ता बंद- नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 6 और 7 के बाच ही माता होते हुए उत्तर टोला जाने वाली सड़क जलजमाव से बंद है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर ही बरसात और नालियों का पानी जमा है। पिछले चार दिनों से मेंहदी माता मंदिर मे लगायत वैद्यजी पांडेय के मकान तक जलजमाव है। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा ने एसडीएम राजेश गुप्त को पत्रक देकर जल जमाव से निजात की मांग की है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago