बलिया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से 15 से 17 फरवरी 2023 तक फिजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि मंडल में नगरा निवासी डॉक्टर पीयूष कुमार द्विवेदी को नामित किया गया है। जिसको लेकर नगर में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर परिवार वाले खुश हैं।
पीयूष कुमार द्विवेदी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। यह सम्मेलन फिजी में देनाराऊ आईलैंड कन्वेंशन सेंटर नादी में आयोजित किया जाएगा। जिसका मुख्य विषय हिंदी पारम्परिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक है। इसके उप विषयों पर दस समानांतर सत्र निर्धारित किया गया है।
डॉक्टर पीयूष द्विवेदी ने बताया कि विदेश मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा मुझे इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु पत्र भेजा गया है। जिसमें मुझे सरकारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में सम्मेलन में भेजने की संस्तुति की गई है। इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर करेंगे। डॉ अमरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, दिग्विजय सिंह, केएम पांडेय, राज बहादुर सिंह अंशू,काशीनाथ जयसवाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…