बलिया के डॉ.नीरज वर्मा ने अमेरिका में रिसर्च साइंटिस्ट के तौर बलिया के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल कर अपने जब्जे और मेहनत का उदाहरण पेश किया है। बता दें नीरज को इंडियानापोलिस स्थित एली लिली एंड कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर तैनाती मिली है। डॉ. नीरज की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
बता दें सहतवार इलाके के सुहवल गांव निवासी डॉ. नीरज वर्मा के पिता दिलीप वर्मा अरुणांचल प्रदेश में इंजीनियर है। डॉ. नीरज की प्राथमिक से माध्यमिक तक की शिक्षा वहीं से पूरी की। अपनी मेहनत के बदौलत डॉ. नीरज को अपने लक्ष्य के अनुरूप पहला पड़ाव आईआईटी रूड़की में प्रवेश के रूप में मिला। वहां से उन्होंने बहुलक विज्ञान व इंजीनियरिंग विषय में बीके तथा एम टेक की शिक्षा मई 2011 से मई 2016 तक प्राप्त की। इसके साथ ही डॉ. नीरज को गुड़गांव (हरियाणा) की एक कम्पनी ने साफ्टवेयर इंजीनियर फॉर वेबसाइट डेवलपमेंट यूटीलाइजिंग पाइथन के तौर पर हायर कर लिया।
मार्च 2017 से जुलाई 2017 तक सेवा देने के बाद डॉ. नीरज पीएचडी करने अमेरिका चले गये। वहां अगस्त 2017 से मई 2021 तक Southern Methodist University से एप्लीकेशन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन केमिस्ट्री से पीएचडी की उपाधि हासिल की। इस बीच, डॉ. नीरज ने कोविड-19 के लिए पोटेंसियल ड्रग्स पर भी रिसर्च किया। इसके साथ ही डॉ नीरज को इंडियानापोलिस स्थित एली लिली एंड कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर तैनाती मिली है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…