औंड़िहार व सादात स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य-19 जून तक कई ट्रेनें निरस्त, कई के बदले रूट

बलिया। औंड़िहार स्टेशन पर व सादात स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य को लेकर कई ट्रेनों का संचालन 19 जून तक बाधित और रूट डायर्ट रहेगा। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।  उन्होंने बताया कि दो से 19 जून तक 05135 व 05136 औंड़िहार-छपरा-औड़िहार पैसेंजर और 14 से 19 जून तक 15112 व 15111 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15 जून को अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 12, 14 जून को 09065 व 09066 छपरा-सूरत-छपरा विशेष गाड़ी व 06 से 15 जून तक 14017-14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 जून को चलने वाली 09065- 09066 विशेष गाड़ी जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।

09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी व 09, 14 एवं 15 जून को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी। 11 जून को 14523 बरौनी-अम्बाला छावनी एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलेगी। छपरा से तीन व 10 जून को 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 90 मिनट व 17 जून को 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी छपरा से 90 मिनट, 04055- 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी बलिया से 90 से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 60 से मिनट बिलंब से चलेगी। 14 जून को 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट बिलंब से चलेगी। 15 जून को 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 30-30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवधि में यात्रा करने से पूर्व ट्रेन का लोकेशन की जानकारी करने के बाद ही घर से निकले।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago