बलिया: मातृत्व वंदना योजना में अनियमितता के दोषी डाक्टर को मिली नगरा PHC की कमान

बलिया के नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉ. सर्वेश कुमार गुप्ता को प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। डॉ. सर्वेश कुमार गुप्ता को एक साल पहले नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाया गया था। नगरा से डॉ. सर्वेश को सोनाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉ. सर्वेश गुप्ता को मातृत्व वंदना योजना में अनियमितता का दोषी पाया गया था।

2020 में जिले के नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सर्वेश गुप्ता की तैनाती बतौर प्रभारी चिकित्साधिकारी थी। 19 दिसंबर, 2020 को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने नगरा से डॉ. सर्वेश को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन न करने पर सोनाडीह भेजा था। वो मातृत्व वंदना योजना में अनियमितता के दोषी भी पाए गए थे। लेकिन इसके बावजूद एक ही साल बाद उन्हें एक बार नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि योजनाओं में अनियमितता का दोषी और अपना कार्य ठीक से पूरा नहीं करने का आरोप साबित होने के बावजूद नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चार्ज क्यों दिया गया? महज एक साल बाद ही उन्हें उनके स्थान पर दोबारा भेजा जाना सवालों के घेरे में है।

क्या है मातृत्व वंदना योजना? मातृत्व वंदना योजना केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली एक योजना है। योजना का उद्देश्य जननी और उसके बच्चे की देखभाल करना है। जिसके लिए सरकार जननी को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह सहायता तीन चरणों में दी जाती है। इन चरणों में गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भधारण और प्रसव के समय ही सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।

सरकार इस योजना के तहत पहले चरण में एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में दो-दो हजार रुपए की सहायता दी जाती है। बाकि बचा एक हजार रुपया सरकार तब देती है अगर कोई गर्भवती महिला अपने बच्चे को किसी अस्पताल में जन्म देती हो या जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी हो।

Akash Kumar

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago