रसड़ा- स्थानीय सीएचसी में सोमवार को अल्ट्रासाउंड के कमीशन को लेकर डॉक्टर के सहयोगी के बीच हुए बवाल व चिकित्सक की पिटाई के बाद दूसरे दिन मंगलवार को अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों में दहशत का माहौल था।
वे किसी अनहोनी से डरे हुए थे। उधर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी भारती की पिटाई की घटना में चिकित्सक ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। डॉ. भारती के अनुसार घटना के बाद से वह काफी तनाव में हैं। किसी प्रकार के कमीशन से इंकार करते हुए बताया कि फिलहाल वह छुट्टी पर हैं। अब यहां नहीं रहेंगे। तबादला के लिए विभाग को पत्र भेजेंगे।.
बता दें की सोमवार को सुबह अल्ट्रासाउंड के कमीशन को लेकर नीबू-कबीरपुर गांव के आशापति व अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भारती के सहयोगी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मामला इतना तूल पकड़ लिया कि अस्पताल परिसर में दिन में करीब तीन बजे फिर से दोनों पक्ष से जमकर ईंट-पत्थर के साथ लाठियां चलने लगीं। घटना के समय मारपीट का तांडव देख अस्पताल के कर्मचारी भी सहम गये थे। कोई उन लोगों तक पहुंचकर बीच- बचाव करने का हिम्मत नहीं जुटा पाया। .
आरोप है कि कमीशन के लिए आशापति ने डॉक्टर के सहयोगी को कई थप्पड़ जड़ दिया था। सहयोगी ने कुछ लोगों को अपने पीटे जाने की जानकारी दी। अस्पताल आकर उनके लोगों ने आशा पति व सरदासपुर निवासी उनके साथी की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब बीस मिनट तक हुई मारपीट के दौरान आशा पति, उनके साथी के अलावा कई अन्य लोग घायल हो गये।.
चिकित्सक सहयोगी व आशा पति में मारपीट के बाद जैसे ही मामला शांत हुआ कि कुछ लोगों ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमचंद भारती की उनके कक्ष में जाकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को आधे घंटे बाद मिली जब तक पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंची सभी मौके से *फरार हो गये थे। घायलों में *आशा पति विशेक सिंह व उनके साथी रमाकांत सिंह का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों को गंभीर स्थिति में यहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया।.
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
View Comments
Ballia ka news sehumko bhe jode braj bhushan upadhyay
अपना नंबर भेजें