रसड़ा-कमीशन को लेकर बवाल, डॉक्टर को मारा, पिटाई से नाराज डॉक्टर बोले अब ‘यहां नहीं रहेंगे

रसड़ा- स्थानीय सीएचसी में सोमवार को अल्ट्रासाउंड के कमीशन को लेकर डॉक्टर के सहयोगी के बीच हुए बवाल व चिकित्सक की पिटाई के बाद दूसरे दिन मंगलवार को अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों में दहशत का माहौल था।

वे किसी अनहोनी से डरे हुए थे। उधर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी भारती की पिटाई की घटना में चिकित्सक ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। डॉ. भारती के अनुसार घटना के बाद से वह काफी तनाव में हैं। किसी प्रकार के कमीशन से इंकार करते हुए बताया कि फिलहाल वह छुट्टी पर हैं। अब यहां नहीं रहेंगे। तबादला के लिए विभाग को पत्र भेजेंगे।.

बता दें की  सोमवार को सुबह अल्ट्रासाउंड के कमीशन को लेकर नीबू-कबीरपुर गांव के आशापति व अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भारती के सहयोगी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मामला इतना तूल पकड़ लिया कि अस्पताल परिसर में दिन में करीब तीन बजे फिर से दोनों पक्ष से जमकर ईंट-पत्थर के साथ लाठियां चलने लगीं। घटना के समय मारपीट का तांडव देख अस्पताल के कर्मचारी भी सहम गये थे। कोई उन लोगों तक पहुंचकर बीच- बचाव करने का हिम्मत नहीं जुटा पाया। .

आरोप है कि कमीशन के लिए आशापति ने डॉक्टर के सहयोगी को कई थप्पड़ जड़ दिया था। सहयोगी ने कुछ लोगों को अपने पीटे जाने की जानकारी दी। अस्पताल आकर उनके लोगों ने आशा पति व सरदासपुर निवासी उनके साथी की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब बीस मिनट तक हुई मारपीट के दौरान आशा पति, उनके साथी के अलावा कई अन्य लोग घायल हो गये।.

चिकित्सक सहयोगी व आशा पति में मारपीट के बाद जैसे ही मामला शांत हुआ कि कुछ लोगों ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमचंद भारती की उनके कक्ष में जाकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को आधे घंटे बाद मिली जब तक पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंची सभी मौके से *फरार हो गये थे। घायलों में *आशा पति विशेक सिंह व उनके साथी रमाकांत सिंह का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों को गंभीर स्थिति में यहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया।.

सीएचसी में बवाल की घटना चिकित्सक के सहयोगी चलते हुई है। बताया जाता है कि अस्पताल के सभी डॉक्टर अपने पास एक-एक सहयोगी रखे हुए हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मारपीट की घटना के बाद अस्पताल के सभी डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी के पास कोई सहयोगी नहीं रहेगा। यदि किसी ने सहयोगी रखा तो उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी।.

बलिया ख़बर

View Comments

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago