बिल्थरारोड- इस लोकल ट्रेन की साप्ताहिक बंदी से यात्री परेशान, लोगों में नाराजगी

बिल्थरारोड : वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर डीएमयू सवारी गाड़ी के साप्ताहिक बंदी से यात्रियों को तमाम दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इसके परिचालन में यात्री हितों की अनदेखी हो रही है।

इससे जनाक्रोश गहराता जा रहा है। उक्त डीएमयू सवारी गाड़ी सप्ताह में शनिवार को भटनी से वाराणसी के बीच बंद रहती है। इसके कारण मरीजों, दिहाड़ी मजदूरों, विद्यार्थियों व दैनिक यात्रा पर मऊ की तरफ जाने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कतें होती हैं।

अधिकांश लोग अपने निजी अथवा सरकारी कार्यों से मंडल मुख्यालय आजमगढ़ जाने के लिए डीएमयू से मऊ जाते हैं और वहां से सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सवारी गाड़ी पकड़ते हैं ¨कतु इसके साप्ताहिक बंदी ने सबका प्रोग्राम ही फेल कर दिया है।

इसको लेकर पूर्व में यात्रियों ने इंदारा जंक्शन पर एक शिलान्यास समारोह के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को ज्ञापन भी दिया था। उसमें डीएमयू की जगह पूर्व में चलाए जाने वाली सवारी गाड़ी को चलाए जाने का आग्रह किया। इसको संज्ञान में लेते हुए मंत्री जी ने अगले दिन से ही सवारी गाड़ी का परिचालन शुरु करा दिया, लेकिन रेलवे ने एक महीने बाद ही उसे बंद कर डीएमयू चलाना शुरू कर दिया।

जिससे यात्रियों की परेशानियां दोबारा बढ़ गईं। प्लेटफार्म नीचे होने के कारण डीएमयू पर छोटे स्टेशनों से चढ़ना उतरना जोखिमपूर्ण होता है। इसके अलावा डीएमयू के परिचालन में कंट्रोलर द्वारा भारी अनियमितता बरती जाती है।

इसे प्राय: बलिया से शाहगंज जाने वाली सवारी गाड़ी 55137 के मऊ से गुजरने के बाद ही मऊ स्टेशन पर पहुंचाया जाता है। इस ट्रेन से भटनी, पीवकोल, सलेमपुर, लाररोड, तुर्तीपार, बिल्थरारोड, गो¨वदपुर हाल्ट, किड़िहरापुर व चकरारोड हाल्ट तक के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। मसलन इस गाड़ी से मऊ जाने के लिए केवल किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन पर तीन से साढ़े तीन सौ टिकटों की बिक्री रोजाना होती है।

उधर इसमें डिब्बे भी काफी कम होते हैं। जिसके कारण अधिकांश यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती है। जनहित में डीएमयू की जगह पूर्व में चलाई जा रही सवारी गाड़ी के परिचालन की मांग लोगों ने की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago