राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली शामिल हुए बलिया के डीएम-एसपी

बलिया डेस्क : बलिया में 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंकलेक्ट्रेट से साइकिल रैली निकाली गई जिसमें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार के साथ कुल 60 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।  स्टेडियम की खिलाड़ी अंकिता यादव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

पूरे नगर में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए लोकतन्त्र के पर्व में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। यह साइकिल रैली स्टेडियम से कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए ओवरब्रिज, धर्मशाला, चौक, हनुमान गढ़ी मंदिर, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, चित्तू पांडे चौराहे होते हुए ओवरब्रिज से वापस स्टेडियम तक आयी।

क्रीडाधिकारी डाॅ अतुल सिन्हा, उप क्रीडाधिकारी अजय प्रताप शाहू, सह डीआईओएस अतुल तिवारी, धर्मेन्द्र पाण्डेय, मयंक उपाध्याय व अनूप ने सक्रिय भूमिका निभायी। संचालन नीरज राय ने किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago