सिकन्दरपुर पहुचे डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने सिकन्दरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी।

जिस विभाग से सम्बन्धित समस्या आई, उस विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया। पैमाइस से जुड़े जमीनी विवाद के मामलों में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व टीम नापी कर अगले थाना दिवस में ऐसे मामलों का निपटारा करा दें। एक बार फिर दोहराया कि किसी भी गांव में अविवादित वरासत का एक भी मामला लम्बित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर कुल 74 शिकायत आई, जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि गुणवत्तापरक व समयांतर्गत निस्तारण सुनिश्चित कराएं।डीएम श्री शाही ने कहा कि अधिकारी मनोयोग से लग जाएं तो अधिकांश समस्याओं का समाधान आसानी से समयान्तर्गत हो सकता है। यही इस समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भी है। पेंशन, राशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद जैसे मामले प्रमुख रूप से आए। पुलिस से संबंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक ने सुना और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अभय सिंह, सीओ पवन कुमार, एसओसी धर्मराज यादव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण

बलिया: सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने पुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। बाउंड्री के बीच में बालेश्वर चौहान की 13 डिसमिल व्यक्तिगत जमीन के संबंध में जरूरी विचार विमर्श करना था, लिहाजा अपने साथ चकबन्दी विभाग के अधिकारियों की टीम भी ले गए थे। अधिकारियों ने चर्चा करने के बाद यह तय किया कि जरूरी प्रक्रिया को करने के बाद इनको उचित जगह पर जमीन दी जाएगी। इस दौरान चकबन्दी एसओसी धर्मराज यादव, लघु सिंचाई के अभियंता, खेल विभाग व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि थे।

थाने की बाउंड्री के लिए तत्काल दें प्रस्ताव

बलिया: डीएम-एसपी ने पकड़ी थाने का भी निरीक्षण किया। थाने की बाउंड्री नहीं होने पर कहा कि इसके लिए प्रस्ताव बना कर दें। किसी वजह से पकड़ी गई या सीज की गई गाड़ियां खुले में रखी गई है, पुलिस कर्मियों का आवास भी खुले में है, लिहाजा यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। थाने का मेस व रंग-रोगन बेहतर होने पर डीएम-एसपी ने सराहना भी की। महज कम खर्च में बेहतर मेस की व्यवस्था देख एसपी डॉ ताडा ने ऐसा ही मेस हर थाने पर बनवाने के संकेत किए। बन्दी गृह, कार्यालय के अभिलेख व मालखाना का भी गहन निरीक्षण किया। एसडीएम अभय सिंह, सीओ पवन कुमार साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago