बलिया में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बांसडीह कोतवाली में थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 9 मामले आये। सभी मामले राजस्व से सम्बन्धित होने की वजह से सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने उपस्थित राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम को निर्देश दिया कि राजस्व के मामले में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जाकर मौका मुआयना करने के बाद ही मामले का निपटारा करें।
साथ ही कहा कि मामले का निपटारा करते समय दोनों पक्षों की बात जरूर सुनी जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि लोगों को एक ही काम के लिए बार-बार न दौड़ाया जाए। जल्द से जल्द उनके मामले का निपटारा करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, सीईओ और अन्य लोग मौजूद रहे।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…