बलिया डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

बलिया के विकास भवन सभागार में आज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने तमाम विकास कार्यों पर चर्चा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बुधवार को हुई इस बैठक में राजस्व विभाग, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अन्य विभागों एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता मौजूद थे। इस दौरान कुल 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों, सड़क निर्माण कार्य इत्यादि कुल 9 एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर का निमार्ण कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक बैरिया का निर्माण, जनपद न्यायालय में सीसीटीवी एवं डाटा नेटवर्किंग का कार्य, नगर पंचायत नगरा में नगर पंचायत भवन का निर्माण आदि पर बातचीत हुई।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं/अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को गुणवत्ता पूर्वक और समय रहते ही पूर्ण किया जाए। साथ ही जितने कार्य पूर्ण हुए हैं उसकी सूची बनाई जाए। उसकी समीक्षा की जायेगी। निमार्ण कार्य में गुणवत्ता पूर्वक होनी चाहिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रतसर कला में नगर पंचायत भवन का निर्माण, जनपद में न्यायालय के पास एसडीएम आवास में लकअप एवं कैंटीन ब्लॉक का निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद में लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का कार्य, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर का कार्य, नवीन राजकीय हाई स्कूल जेएचएस तुर्की, नवीन राजकीय हाई स्कूल सवरुपुर, ग्राम पंचायत दुबेछपरा में स्थित शिव स्थल एवं तालाब का सुंदरीकरण एवं पयर्टन विकास का कार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रसड़ा हॉस्टल का निर्माण का कार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हॉस्टल का निर्माण का कार्य एवं अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश डीएसटीओ को दिया। अगली बैठक में उपस्थित रहे अन्यथा अनुपस्थित पर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगा।बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ राजित राम मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शंकर, जिला प्रोवेशन अधिकारी मुमताज एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago