बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने ईद त्यौहार के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की वर्चुवल बैठक की। इसमें सभी शामिल सदस्यों ने त्योहार में कोई असुविधा न हो, इनको लेकर अपने विचार व्यक्त किए। खासकर सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम-सीओ अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर लें। ईओ के जरिए यह सुनिश्चित कराएं कि मस्जिदों के आसपास बेहतर साफ सफाई हो जाए। क्षेत्र से अगर कोई शिकायत जाए तो उसका गंभीरता से निस्तारण कराएं। पेयजल की व्यवस्था व बिजली के ढीले ढाले तार ठीक हो जाएं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिद में भीड़ नहीं लगाएं। एसडीएम-सीओ व सभी एसओ यह सुनिश्चित कराएंगे।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के बीच ईद का त्यौहार मना था, उसी हिसाब से व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहीं भी भीड़ न हो, इसके लिए सभी एसओ अपने क्षेत्र के मौलाना/धर्मगुरुओं से बात कर लें, उनसे अपील करें। अगर कहीं भीड़ इकट्ठा हुई तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।
बैठक में सीए बलजीत सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की बात करते हुए यह भरोसा दिलाया कि महामारी से जंग में जरूरत पड़ने पर बलिया का सिख समाज हमेशा ततपर रहेगा। बैठक में साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय, इफ्तेखार खां, भानु प्रकाश सिंह बबलू, अफसर आलम, कृष्णकांत पांडेय, असगर अली, मिर्जा मिर्जन, भोला खां जुड़े थे। अनुज सरावगी समेत अन्य सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…