बलिया- ईद त्यौहार के मद्देनज़र डीएम ने जिला स्तरीय शांति समिति की वर्चुवल बैठक की

बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने ईद त्यौहार के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की वर्चुवल बैठक की। इसमें सभी शामिल सदस्यों ने त्योहार में कोई असुविधा न हो, इनको लेकर अपने विचार व्यक्त किए। खासकर सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम-सीओ अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर लें। ईओ के जरिए यह सुनिश्चित कराएं कि मस्जिदों के आसपास बेहतर साफ सफाई हो जाए। क्षेत्र से अगर कोई शिकायत जाए तो उसका गंभीरता से निस्तारण कराएं। पेयजल की व्यवस्था व बिजली के ढीले ढाले तार ठीक हो जाएं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिद में भीड़ नहीं लगाएं। एसडीएम-सीओ व सभी एसओ यह सुनिश्चित कराएंगे।

एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के बीच ईद का त्यौहार मना था, उसी हिसाब से व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहीं भी भीड़ न हो, इसके लिए सभी एसओ अपने क्षेत्र के मौलाना/धर्मगुरुओं से बात कर लें, उनसे अपील करें। अगर कहीं भीड़ इकट्ठा हुई तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

बैठक में सीए बलजीत सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की बात करते हुए यह भरोसा दिलाया कि महामारी से जंग में जरूरत पड़ने पर बलिया का सिख समाज हमेशा ततपर रहेगा। बैठक में साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय, इफ्तेखार खां, भानु प्रकाश सिंह बबलू, अफसर आलम, कृष्णकांत पांडेय, असगर अली, मिर्जा मिर्जन, भोला खां जुड़े थे। अनुज सरावगी समेत अन्य सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago