बलिया- पांच चिकित्सा अधिकारियों के वेतन भुगतान पर डीएम ने लगाई रो’क

बलिया- ट्रान्सफर के आदेश का पालन ना करने पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने पांच चिकित्सा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया हैं।

बताया जा रहा है कि चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण दो माह पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर कर दिया गया था। चिकित्सकों ने आदेश का पालन नहीं किया।

जिसकी जानकारी होने पर डीएम ने उनका वेतन भुगतान अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।मुख्यमंत्री द्वारा 13 जून 2019 को आयोजित समीक्षा बैठक में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों के पटल का परिवर्तन एवं स्थानांतरण का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में 20 जून 2019 को पीएचसी रतसर में तैनात डा. केशव प्रसाद का स्थानांतरण सीएचसी दुबहड़, सीएचसी सोनवानी में तैनात डा. संजय कुमार वर्मा को पीएचसी रतसर, पीएचसी बघुड़ी में तैनात डा. प्रेमप्रकाश यादव को पीएचसी कोटवा, न्यू पीएचसी सहतवार में तैनात डा. इरशाद अहमद को सीएचसी सोनवानी तथा पीएचसी कोटवा में तैनात डा. पुरेंद्र कुमार को पीएचसी बेरूआरबारी के लिए स्थानांतरण किया गया था।

इन लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया। इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद डीएम ने स्थानांतरण का आदेश न मानने के क्रम में 31 जुलाई को पांचों चिकित्सकों का वेतन भुगतान अग्रिम आदेश तक देने पर रोक लगा दिया है।

इस बाबत सीएमओ ने बताया कि आदेश का पालन करने पर डीएम द्वारा कार्रवाई की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago