बलिया डीएम ने सभी निजी निर्माण कार्य पर रोक लगाई

बलिया डेस्क : बलिया  में कोरोना मरीज़ों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। हालाँकि शासन प्रशासन इसे रोकने की तमाम मुमकिन कोशिश कर रहा है लेकिन यह प्रयास नाकाफ़ी है। इस बीच बलिया के डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बड़ा फ़ैसला लिया है। इस नए फ़ैसले के मुताबिक़, अब किसी भी ऐसी निजी ज़मीन पर निर्माण कार्य कराने पर रोक लगा दी है, जिसमें किसी तरह का विवाद हो।

बलिया डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने कोरोना संकट में किसी प्रकार की निजी विवादित भूमि पर निर्माण कार्य पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। जिलाधिकारी ने यह निर्णय विवादित निजी भूमियों पर निर्माण कार्य को लेकर लगातार हो रही मारपीट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया है। डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि जिले में कोरोना वायरस के फैलाव से प्रतिदिन पॉजिटिव मरीज मिल रहे है।

इस कारण राजस्व विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व निर्वहन में लगे हुए है। Covid19 की वजह से न्यायालय भी बंद चल रहे है। इस बीच, यह संज्ञान में आ रहा हैं कि निजी विवादित भूमियों पर कतिपय क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे मारपीट की घटनाएं हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago