ट्रांसफर आदेश नहीं मानने पर DM ने 5 चिकित्साधिकारी, 8 एएनएम से तीन दिन के अंदर मांगा जवाब

बलिया: ट्रांसफर के बाद नवीन कार्यस्थल पर ज्वाइन नहीं करने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पांच चिकित्साधिकारियों व 8 एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इनको कार्यमुक्त नहीं करने पर सम्बन्धित प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी से भी जवाबतलब किया गया है।

सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने 26 फरवरी को सीएचसी नरहीं पर तैनात डॉ पंकज कुमार को सीएचसी रतसर, डॉ ब्रज कुमार को सीएचसी सोनवानी, डॉ मो असलम अंसारी को सीएचसी सीयर से दुबहड़ व डॉ संजीव को पीएचसी नगरा से कोटवां स्थानांतरित किया था। इनके अलावा 17 फरवरी को सीएचसी रसड़ा पर तैनात डॉ शैलेन्द्र सिंह का ट्रांसफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सवरा हुआ था। लेकिन निर्धारित समयसीमा खत्म होने के बाद भी ये चिकित्सक अपने नवीन कार्यस्थल पर योगदान नहीं दिए।

इसी प्रकार, पीएचसी नगरा पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) अनीता जायसवाल, इंदू, बबीता, नीलम, विंदु निगम, आशा गौतम, नूतन राय व रेशमा यादव को पीएचसी रेवती स्थानांतरण किया गया है। लेकिन अब तक जॉइन नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने इन चिकित्सकों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि शीघ्र आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो बड़ी कार्रवाई के लिए शासन स्तर तक पत्र भेजा जाएगा

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago