डीएम की बलियावासियों से अपील- निर्भीक होकर करें मतदान, अराजक तत्वों पर कारवाई को पुलिस प्रशासन तैयार

बलिया : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने में अपना सहयोग दें।

निर्भीक होकर और बिना डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी प्रकार की अफवाह न तो फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। झगड़े व मारपीट कत्तई न करें। कोविड-19 को देखते हुए मास्क जरूर लगाएं और पूरी सावधानी बरतें।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि में शामिल होने या मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न किया जाता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत्य, झगड़े-फसाद या अफवाह फैलाने से बचें, अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के रूप में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago