बलिया- फरियादियों के लंबित मामले देख भड़के डीएम, कानूनगो-लेखपाल को लगाई फटकार !

बलिया: बैरिया तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एसपी शाही ने जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में समयांतर्गत शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। कोशिश यही हो कि मौका मुआयना करने के बाद निस्तारण हो, ताकि उसकी गुणवत्ता बेहतर हो। इस दौरान कुल 48 मामले आए, जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

कोड़हरा उपरवार व छेडडीह में वरासत के ज्यादा मामले लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कानूनगो व लेखपालों को तलब किया और उनकी क्लास लगाते हुए चेतावनी दी कि एक हफ्ते के अंदर सभी मामले निस्तारित हो जाए। इस दौरान अवैध कब्जा, पेंशन, राशन एवं पुलिस से संबंधित मामले आए।

जिलाधिकारी ने हर एक शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने सुना और मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम प्रशांत नायक, सीएमओ डा राजेन्द्र प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अजय कुमार गौतम, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजीव कुमार, सीओ आरके त्रिपाठी, तहसीलदार शिवसागर दुबे सहित अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago