Categories: बलिया

बलिया के इन तीन अपराधियों ने ऐसा क्या कर दिया कि तडीपार कर दिए गए?

बलिया में इन दिनों अपराध मुक्ती को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिले के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन कठोर कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को बलिया के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने तीनों को तडीपार करने का निर्देश दिया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनोहर वर्मा पुत्र मुन्नू वर्मा, महेंद्र वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा और मनोज कुमार सोनी पुत्र मुन्नू सोनी पर पुलिस अधीक्षक ने कठोर कार्रवाई की। अभियुक्त मनोहर वर्मा और मनोज कुमार सोनी रसड़ा थाना के पुरानी संघत के रहने वाले हैं। महेंद्र वर्मा भी रसड़ा थाना के मु. बजाजी कस्बा का निवासी है। तीनों अपराधियों के अपराधिक इतिहास को देखते हुए गुंडा अधिनियम की धारा- 3(1), खंड- क, ख, ग, और 4 के आधार पर बलिया जिलाधिकारी ने छह महिने के लिया जिला बदर कर दिया।

बलिया पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने तीनों अपराधियों को जिला बदर करने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिले की पुलिस लगातार इन तीनों पर नजर रखे हुए थी। तीनों अपराधी जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने में लगातार संलिप्त पाए जा रहे थे। जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिहाज से तीनों पर यह कार्रवाई पुलिस की नजर में जरूरी बन चुकी थी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago