बारिश के बीच जब DM और SP ने नाव में सवार होकर बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

बलिया। जिले में बाढ़ से बिगड़े हालातों को सुधारने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। यहां तक कि जिलाधिकारी अदिति सिंह मैदान में उतर कर स्थिति संभाल रही हैं। और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जान रही हैं। जहां आज जिलाधिकारी बलिया अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोपालपुर उदयी छपरा में एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर बाढ़ और कटान पीड़ितों का हाल जाना। जिलाधिकारी अदिति सिंह जैसे ही बोट से बस्तियों में पहुंची मूसलाधार बारिश होने लगी।

उन्होंने बारिश भीगते हुए लोगों से मुलाकात की। जिलाधिकारी उदयी छपरा में कटान पीड़ितों का हाल देख स्तब्ध रह गई। अदिति सिंह ने कहा कि दैविय आपदा में आप लोग अपने आप को सुरक्षित रखिये, शासन प्रशासन की ओर से हर सम्भव सुविधा दी जाएगी। हालांकि बारिश तेज होने की वजह से जिलाधिकारी अदिति सिंह ज्यादा देर तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं रुक पाईं। लेकिन उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शासन प्रशासन उनकी मदद करने में लगा है। उन्हें इस मुश्किल वक्त का हिम्मत से सामना करना चाहिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

9 hours ago

1 day ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

1 month ago