बलिया: चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव के साथ ही बलिया में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव सात मार्च को होगा। जिसके लिए शुक्रवार देर शाम आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। उसके बाद 17 फरवरी तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को तथा नाम वापसी 21 फरवरी तक हो सकेगी।
7 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा तथा 12 मार्च को मतगणना होगी। हर हाल में 15 मार्च तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाएगा। बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अलावा सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों के विरूपण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश लागू होंगे। बता दें कि बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 7 मार्च को खत्म हो जाएगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…