बलिया । 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बलिया में आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है और कार्यक्रम के लिए पूरी व्यवस्था करने में जुटी हैं। बता दें कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 27 फरवरी को चितबड़ागांव में 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गाजीपुर से हाजीपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का आधारशिला रखेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि चितबड़ागांव आगमन से पूर्व नगरपंचायत स्थित सांई कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार की देर शाम कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को रूपरेखा देना व अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने का आग्रह किया गया।
संयोजक पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि फेफना विधानसभा का हृदय के रूप में पहचान रखने वाले चितबड़ागांव की पावन भूमि पर 27 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के आगमन को फेफना विधानसभा एवं चितबड़ागांव को सौभाग्यशाली बताया। भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने पूर्व मंत्री को आश्वास्त करते हुए कहा कि नगरपंचायत चितबड़ागांव मे होने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पंचायत के लोग ऐतिहासिक भीड़ के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…