यूपी में बलिया के बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब छपरा मूर्ति लेने जा रहे पैसेंजर छपरा-मऊ अप ट्रेन मे्ं यात्रा कर रही एक युवती के साथ छींटाकशी को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर ईट पत्थर चले।
युवकों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों के साथ भी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बांसडीह रोड थानाध्यक्ष करुणेश सिंह ने किसी तरह से हालात को संभाला।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दीपावली के उपलक्ष्य में लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर मूर्ति खरीदने के लिए सोमवार की देर शाम बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में युवक पहुंचे थे।
इस दौरान पैसेंजर ट्रेन छपरा-मऊ अप स्टेशन पर पहुंची। इसी बीच कुछ युवकों ने ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती को देखकर छींटाकशी करना शुरू कर दिया। यह देख अन्य मूर्ति लाने जा रहे युवकों ने दूसरे मंडली के युवकों का विरोध किया। देखते ही देखते दो पक्षों में ईट पत्थर चलाना शुरू हो गया।
यह देख स्टेशन अधीक्षक दिव्य प्रकाश ने कंट्रोल रूम सहित बांसडीहरोड पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक दिव्य प्रकाश ने बताया कि छपरा मऊ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर रुकी। जिसके बाद कुछ युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना कंट्रोल सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…